अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विवेकानंद जयंती को समर्पित करवाया सप्ताहिक गायत्री यज्ञ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल द्वारा सप्ताहिक गायत्री यज्ञ विवेकानंद जयंती को समर्पित किया। स्वामी विवेकानंद जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद को लोग आज याद कर रहे हैं और उन्हें अपनी श्रद्घांजिल अर्पित कर रहे हैं। युवा मंडल के संयोजक गुजा साह व योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने बताया कि स्वस्थ युवा सशक्त राष्ट्र, शालीन युवा श्रेष्ठ राष्ट्र, स्वालम्बी राष्ट्र सम्पन्न राष्ट्र, सेवाभावी युवा सुखी राष्ट्र चार लक्ष्य और चार आंदोलन के बारे में बताते हुए स्वामी जी को रखा।

Advertisements

यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपके अंदर एक जबरदस्त दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। मैं पूरा समुद्र पी जाऊंगा या मैं जिधर चाहूंगा पहाड़ उधर को ही खिसकेगा, ऐसा कोई दृढ़ आत्मा ही कह सकती है। आपके भीतर ऐसी ही दृढ़ ऊर्जा और इच्छा शक्ति होनी चाहिए। किसी के भीतर ऐसा संकल्प हो और वह कठिन परिश्रम करे तो किसी भी मुश्किल लक्ष्य को भेद सकता है। इस अवसर संस्कार शाला के छात्रों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here