गांव मिआनी में सी.ए.ए. के हक़ में जागरूकता सैमीनार आयोजित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव मिआनी में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने सी.ए.ए. के हक में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन करवाया। भाजपा जिला प्रधान संजीव मिन्हास के दिशा निर्देशों अधीन भाजपा मंडल मिआनी प्रधान अमित तलवाड़ लाडी के नेतृत्व में आयोजित कैंप दौरान लोगों को सी.ए.ए. कानून के हक में जागरूक किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में मंडल प्रधान अमित तलवाड़ लाडी ने लोगों को सी.ए.ए. कानून संबंधी किताब भेंट करते हुए कानून की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विरोधी ताकतें भाजपा को बदनाम करने के मकसद से इस क़ानून का विरोध कर रही हैं तथा लोगों को इसके विरोध में भ्रम की स्थिति में डाला जा रहा है। जिसका कोई भी अर्थ नहीं है।

Advertisements

इस दौरान अमित तलवाड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा देश हित में लिए जा रहे सही फैसलों को लोगों में गलत तरीके से पेश करना विरोधियों की चाल है। इस दौरान रंजीत सिंह , जोगिन्दर सिंह, पंच दिलबाग सिंह, गुरमेल सिंह, हरजिंदर सिंह, रणवीर सिंह, जोगा सिंह, महेश कुमार, मीका सिंह, राजू कुमार, बिहारी लाल, विजय भल्ला, शंकर कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here