Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur धार्मिक कार्यक्रम करने की मंजूरी देने पर सोसायटी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री...

धार्मिक कार्यक्रम करने की मंजूरी देने पर सोसायटी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा और जिलाधीश का जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर संगीत वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा से भेंट कर संगीत से जुड़े कलाकारों की समस्याओं को हल करवाने की मांग की। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान पवन जिंदल व महासचिव राकेश भल्ला ने बताया कि सोसायटी सदस्य अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले थे। उन्होंने श्री अरोड़ा को बताया कि जब से कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है तब से समस्त धार्मिक कार्यक्रम बंद होने से इस लाइन से जुड़़े कलाकार बेरोजगारी का सामना करने को विवश हैं। इसलिए धार्मिक कार्यक्रम जैसे संकीर्तन, जागरण व माता और बाबा जी की चौंकी आदि को प्रारंभ करने की आज्ञा देकर इन्हें पूरी तरह से बेरोजगार होने से बचाया जाए ताकि ये भी अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

Advertisements

इस पर कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने सोसायटी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे इस संबंधी जिलाधीश से बात करेंगे तथा समस्या हल करवाई जाएगी। इस पर श्री अरोड़ा ने जिलाधीश से बात की और इस समस्या के हल के निर्देश जारी किए। पवन जिंदल एवं राकेश भल्ला ने बताया कि जिलाधीश से भेंट करने पर उन्होंने सबिह 7 से सायं 8 बजे तक सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए कार्यक्रम करने की आज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनने तथा 40-45 लोगों की संख्या तक ही भीड़ जुटाने आदि जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

जिस पर सोसायटी सदस्यों ने जिलाधीश को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में सरकारी हिदायतों का पालन किया जाएगा ताकि कोरोना महामारी संबंधी किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। जिलाधीश द्वारा आज्ञा प्रदान करने पर सोसायटी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा एवं जिलाधीश अपनीत रियात का धन्यवाद किया। इस मौके पर रमेश मेहरा, विशाल कुमार, राजन सैनी, राम सैनी, अमित काला, विक्की शर्मा, वरिंदर शर्मा, बिन्दू, दीपक कुमार, विक्रम राजा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here