खैर कटान के दौरान मिला नर कंकाल, सही पड़ताल के लिए बुलाई फॉरेंसिक टीम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते गलोट खुर्द गाँव में शुक्रवार को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी। अधेड़ उम्र के व्यक्ति का नर कंकाल जंगल में खैर के पेड़ों के कटान के दौरान मिला। घने जंगल की झाडिय़ों में इसका कंकाल मिला है। यहां पर खैर कटान चल रहा था जिस कारण झाडिय़ों तक कच्चा रास्ता बना हुआ था। झाडिय़ों की कटाई के दौरान नर कंकाल दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय पंचायत प्रधान व पुलिस को सूचित किया गया।

Advertisements

वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में लिया। मौत के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं कय़ास लगाए जा रहे हैं कि यह कंकाल रोशन लाल उम्र 65 वर्ष का है जो 3 साल पहले गलोट खुर्द गांव से अचानक गायब हो गया। यह अविवाहित था तथा मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है। रोशन लाल का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारिक रूप से अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि नर कंकाल रोशन लाल का ही है। फॉरेंसिक टीम के पहुँचने और जांच के बाद ही इस नर कंकाल के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here