
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। 28 अक्तूबर को जिला रूपनगर तथा मोहाली की बैठक नगर कौंसिल कार्यालय रूपनगर में की गई। यह बैठक प्रधान नगर पालिका कर्मचारी सरदारी लाल शर्मी की अध्यक्षता में हुई जिस में जिला रुपनगर तथा मोहाली जिले का चुनाव किया गया।चुनाव की प्रक्रिया तथा मंच संचालन की भूमिका कुलवंत सिंह सैनी द्वारा निभाई गई। इस बैठक में भगवंत सिंह खरड़ डिप्टी जनरल सचिव तथा गोपाल थापर कपूरथला को वाईस प्रधान पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन नियुक्त किया गया।

इस दौरान पहुंचे हुए नगर कौंसिल तथा कार्पोरेशनों को 30 अक्तूबर को गुमटल चौंक एयरपोर्ट रोड पर रैली में शामिल होने की अपील की गई तथा जिला स्तरीय चुनाव के लिए चेयरमैन महेश चंद्र खरड़, वाईस चेयरमैन राहुल चतरथव रूपनगर, प्रधान भगवत सिंह खरड़, सीनियर वाईस प्रधान दीपक कुमार रूप नगर, वाईस प्रधान जतिंदर सिंह मोरिंडा, सन्नी नंगल, मदन लाल आनंदपुर साहिब , योगेश कुराली, जनरल सचिव रजेश कुमार कुराली, डिप्टी जनरल सचिव सीमा रूपनगर, सेक्रेटरी सोनी आनंदपुर साहिब, विक्रम कुमार, सुनील कुमार नंगल, अविनाश कुमार कुराली, जवाईंट सेक्रेटरी गुरमुख सिंह खरड़, कैशीयर सतीश कुमार मोरिंडा, मुख्य सलाहकार हरप्रीत सिंह खरड़, मैंबर सचिव पंजाब ललित, सुनील नंगल आदि को नियुक्त किया गया।












