
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन लाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद बीते दिनों देहांत हो गया था। उसी संदर्भ में जिला भाजपा द्वारा जिला कार्यलय, शास्त्री मार्किट में एक शोक सभा आयोजित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक उनकी आत्मा की शांति की कामना की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नब्बे के दशक में दिल्ली में भाजपा का झंडा लहराने वाले खुराना को लोग ‘दिल्ली का शेर’ कह कर पुकारते थे।

भाजपा के प्रत्येक पदों पर काम करते हुए खुराना ने श्री वाजपेयी सरकार में बतौर मंत्री, राज्यपाल के नाते भी बेहतरीन काम किए। दुनिया उन्हें उनके द्वारा किए गए कामों से हमेशा याद रखेगी। इस मौके पर मेयर शिव सूद ने कहा कि भारतीय राजनीति में मदन लाल खुराना ने अपनी अलग पहचान बनाई थी उनके जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने भी शोक बैठक में उन्हें याद करते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा ही नही वो सभी राजनीतिक दलों में सर्वप्रिय नेता थे। वो हमेशा संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की बात पर जोर देते थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वह हमेशा मार्गदर्शक के रूप में जिंदा रहेंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष विजय सूद, कृष्ण अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंदवीर सिंह के अलावा मण्डल प्रधान रमेश ठाकुर मेशी, राकेश सूरी, अखिल सूद, शिव कुमार काकू, डा. इंद्रजीत सिंह, महिंदर पाल धीमान, भारत भूषण वर्मा, मनजिंदर सियान, अश्वनी विग, संजू अरोड़ा, हरमेश लाल, राजन बांसल, अनिल जैन, डा. इकबाल, अक्षय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।












