Tuesday, October 27, 2026
Home Latest नरिंदर का शव भारत लाने के लिए की जाएगी हर संभव मदद:...

नरिंदर का शव भारत लाने के लिए की जाएगी हर संभव मदद: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने लंदन में मारे गए होशियारपुर के गांव आदमवाल निवासी नरिंदर सिंह के घर जाकर परिजनों से भेंट कर दुख व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री ने मृतक नरिंदर के पिता हरजीत सिंह से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद भी की जाएगी।

Advertisements

– कैबिनेट मंत्री ने मृतक नरिंदर के घर जाकर परिजनों से भेंट कर दुख व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर विदेश मंत्रालय को पत्र लिख नरिंदर का शव भारत में जल्द लाने के लिए पूरी मदद करेंगे। उन्होंने परिवार से दुख प्रकट करते हुए कहा कि बेशक नरिंदर की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन वे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय खड़े हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहला कार्य नरिंदर के शव को भारत लाना है जिसके लिए मुख्य मंत्री पंजाब के माध्यम से केंद्र से संपर्क साधा जा रहा है।

वर्णनीय है कि 19 जनवरी को लंदन में आदमवाल होशियारपुर के नरिंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। नरिंदर छह बहनों का एकलौता भाई था और 10 वर्ष पहले परिवार ने उसे लंदन भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here