Tuesday, October 27, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: छात्रों व स्टाफ ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

सेंट सोल्जर: छात्रों व स्टाफ ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

होशियारपुर (दस्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन की जिला होशियारपुर की सभी ब्रांचों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर संस्थानों के प्रिंसिपल की ओर से तिरंगा फहराया गया ओर मार्च पास्ट से सलामी ली गई।

Advertisements

इस दौरान बच्चों ने देश भक्ति के गीत, कोरियोग्राफी तथा समूह गान पेश किये गए। सभी संस्थान प्रबंधकों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्हें इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। सभी संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान समूह टीचिंग तथा नान-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here