
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सरकारी हाई स्कूल राजपुर गहोत में स्कूल का वार्षिक समागम करवाया गया। स्कूल मुखी बरिंदर कौर की अगुवाई में करवाए गए इस समागम के दौरान स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। समागम के दौरान आस-पास के गांव के सरपंचों व पंचों के अलावा और गणमान्य सज्जन भी बड़ी गिनती में शामिल हुए।

समागम के दौरान जहां स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई वहीं पिछले वर्ष के दौरान शिक्षण व सह शिक्षण गतिविधियों में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए स्कूल मुखी वरिंदर कौर ने कहा कि स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयत्न किया जाता है।
समागम के दौरान स्कूल स्टाफ के अलावा गुरजीत सिंह सरपंच राजपुर, हरि सिंह सरपंच गहोत, चौधरी कमल कृष्ण सैनी सदस्य ब्लॉक समिति, हरबंस कौर चेयरमैन एस एम सी, सुरेंद्र पाल सिंह, रिटायर्ड हैड मास्टर गुरमिंदर सिंह, प्रिंसिपल दर्शन सिंह, रेशम सिंह, सूबेदार शेताल सिंह इत्यादि के अलावा बड़ी गिनती में गांव निवासी मौजूद थे।












