सादा जीवन व्यतीत करने से हो सकता है मानवता का कल्याण: महात्मा सतपाल सिंह

गढ़दीवाला(द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में मानव एकता दिवस समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महात्मा सतपाल सिंह जी ने कहा कि मानवता का कल्याण प्रेम, सहनशीलता एवं सद्भाव जैसे गुणों से ही संभव है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बाबा गुरूबचन सिंह ने सादा जीवन जीने का संदेश दिया था। बगैर दहेज, दिन में शादी करने, मृत्यु भोज व आडम्बर पर रोक लगाने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन द्वारा आज 25 अप्रैल से दिल्ली में रक्तदान शिविर की श्रंखला शुरू की जाती है, जोकि सारा वर्ष ही पूरे देश व विदेशों में चलती है। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here