Sunday, October 25, 2026
Home Education नोबिलिटी हाई स्कूल में रंगोली बनाने की गतिविधि करवाई

नोबिलिटी हाई स्कूल में रंगोली बनाने की गतिविधि करवाई

होेशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नोबिलिटी हाई स्कूल ढोलणवाल में बच्चों में रंगोली बनाने की गतिविधि करवाई गई। रंगोली बनाने के लिए बच्चों में बड़ा उत्साह नजर आ रहा था ।बच्चों ने बहुत ही प्रसन्नता के साथ इसमें भाग लिया। बच्चे रंग बिरंगे रंगोली रंग ,अलग-अलग तरह के फूल, मोमबत्तियां ,दिए आदि लेकर आए ।उन्होंने रंग बिरंगी कई तरह की रंगोली बनाई। माता रानी के चरण और स्वास्तिक भी बनाया गया ।रंग बिरंगी रंगोली और फूलों से स्कूल महक उठा। इस प्रतियोगिता का प्रोत्साहन देखते ही बनता था ।

Advertisements

बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे ।शिक्षकों ने छोटे बच्चों की रंगोली बनाने में मदद की। छोटे बच्चे भी रंगोली बनाकर बहुत प्रसन्न थे ।रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है ।यह सकारात्मकता बनाए रखती है और नकारात्मकता को दूर करती है। यह पवित्र स्थान पर बनाई जाती है और स्कूल में ज्यादा पवित्र स्थान कोई नहीं हो सकता, क्योंकि स्कूल “विद्या का मंदिर” होता है इस तरह यह गतिविधि बहुत उत्साह पूर्ण और प्रोत्साहित करने वाली रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here