Monday, October 26, 2026
Home Education नोबिलिटी स्कूल में बच्चों द्वारा दिवाली पर मिष्ठान बनाने की प्रतियोगिता का...

नोबिलिटी स्कूल में बच्चों द्वारा दिवाली पर मिष्ठान बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

होेशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नोबिलिटी हाई स्कूल में बच्चों के द्वारा मिष्ठान बनवाने की प्रतियोगिता की गई ।बच्चे मिष्ठान बनाने के लिए सूखा नारियल ,बादाम ,काजू, किशमिश , खोआ, दूध ,ब्रेड, कंडेंस्ड मिल्क ,गुलाब के फूलों की पत्तियां आदि लेकर आए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया ।उन्होंने अलग-अलग तरह के मिष्ठान बनाए -जैसे बर्फी, नारियल लड्डू ,नारियल बर्फी आदि। उन्होंने गुलाब के फूलों की पत्तियों से इन मिठाइयों को सजाया।

Advertisements

सूखे मेवे से भी मिष्ठान को सजाया गया। सभी बच्चों ने उनका स्वाद चखा ।सभी वाह -वाह कर रहे थे ।उनके द्वारा बनाए मिष्ठान बहुत स्वादिष्ट थे। इस तरह दिवाली के उपलक्ष में मिष्ठान बनाने की यह प्रतियोगिता बहुत प्रोत्साहित करने वाली रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here