जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटेशनल साईंस के विद्यार्थियों के लिए विशेष वर्कशाप आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटेशनल साईंस के विद्यार्थियों को अमाज़ोन एलेक्साफोर की तरफ से जानकारी देने हेतु एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य आवाज-अगली बड़ी क्रांती था। इस मौके पर आदित्य चान्ना अपनी तकनीकी टीम के तीन सदस्यों के साथ वर्कशाप में शामिल हुए। वर्कशाप दौरान एलेक्सा से परिचय, इको का अवलोकन एवं एलेक्सा के उपकरणों का महत्व बताया गया।

Advertisements

 

इस दौरान हैकिंग टूल के साथ वायस डिजाइन और ए.पी.एल. कौशल करने के गुर भी सिखाए गए। वर्कशाप में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पूर्णत: जानकारी ग्रहण की। इस दौरान विद्यार्थियों ने एलेक्सा ऐप विकसित किया जिसके लिए बच्चों को जल्दी ही अमेजऩ की ओर से सर्टीफिकेट प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रो. डा. वी.के रतन वायस चांसलर जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी ने इस वर्कशाप के लिए कम्प्यूटेशनल साईंस के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे समागमों का आयोजन करना विद्यार्थियों के सामान्य एवं बौद्धिक विकास में वृद्धि करना है।

प्रो. चांसलर गुरदीप सिंह ने उभरते हुए पेशेवरों को लाइव प्रदर्शन प्रदान करने तथा उन्हें वैश्विक आई.टी. उद्योग के लिए तैयार करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि उद्योगों की मांगों के लिए अपडेट रहना और हमेशा तैयार रहना हमारे विद्यार्थियों की पसंद होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here