Tuesday, October 13, 2026
Home Education सरकारी स्कूलों में अब टीचर बनेंगे करियर काउंसलर: SCERT ने जारी की...

सरकारी स्कूलों में अब टीचर बनेंगे करियर काउंसलर: SCERT ने जारी की ‘करियर हैंडबुक’, 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगा भविष्य का रोडमैप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज) नीरज धीमान: पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक नई पहल की है । राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब ने ‘Teacher Career Handbook’ जारी की है, जिसका उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सही करियर चुनने में मदद करना है ।

Advertisements

अध्यापकों को निर्देश: हर छात्र तक पहुँचे जानकारी

SCERT की डायरेक्टर किरन शर्मा (PCS) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इस हैंडबुक की एक-एक प्रति नौवीं से बारहवीं को पढ़ाने वाले प्रत्येक शिक्षक और विद्यार्थी को उपलब्ध कराई जाए । साथ ही, स्कूलों की लाइब्रेरी में भी इसकी 3-4 प्रतियां रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्र कभी भी इसे देख सकें । यह हैंडबुक आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल (PCB) और नॉन-मेडिकल (PCM) जैसे सभी प्रमुख स्ट्रीम्स के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करती है । इसमें न केवल करियर के विकल्पों की सूची है, बल्कि संबंधित कोर्सेज, प्रवेश परीक्षाओं (Entrance Exams) और प्रमुख संस्थानों की जानकारी भी दी गई है ।
आर्ट्स स्ट्रीम के प्रमुख विकल्प और कमाई की संभावना: हैंडबुक में आर्ट्स के छात्रों के लिए कई आकर्षक विकल्प सुझाए गए हैं:

  • वकील (Lawyer): CLAT जैसी परीक्षाओं के जरिए छात्र कानून के क्षेत्र में जा सकते हैं। 10-25 साल के अनुभव के बाद इसमें सालाना ₹84 लाख से ₹3.60 करोड़ तक की कमाई संभव है ।
  • होटल मैनेजमेंट: छात्र NCHM JEE परीक्षा देकर देश के प्रतिष्ठित आईएचएम (IHM) में प्रवेश पा सकते हैं ।
  • पत्रकारिता (Journalism): मास कम्युनिकेशन कोर्सेज के जरिए छात्र मीडिया जगत में पहचान बना सकते हैं ।
  • मनोवैज्ञानिक (Psychologist): मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए B.A. या B.Sc. साइकोलॉजी के विकल्प दिए गए हैं ।
  • इसके अलावा सोशल वर्क, फैशन डिजाइनिंग और राइटर/ट्रांसलेटर जैसे क्षेत्रों की भी पूरी जानकारी सैलरी स्ट्रक्चर के साथ दी गई है । विभाग का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों को सबसे अधिक लाभ होगा जिनके पास करियर गाइडेंस के सीमित साधन हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here