Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा पार्षदों की अनदेखी बर्दाश्त नहींः निपुण शर्मा 

भाजपा पार्षदों की अनदेखी बर्दाश्त नहींः निपुण शर्मा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर नगर निगम में विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम पक्षपात किया जा रहा है। नगर निगम के मेयर और स्थानीय आप विधायक द्वारा भाजपा पार्षदों के वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों को लगातार रोका जा रहा है। उक्त आरोप जारी संयुक्त प्रेस नोट के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला सचिव अशोक कुमार शोकी और मंडल अध्यक्ष संजू अरोड़ा भाजपा पार्षद नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर और गीतिका अरोड़ा ने लगाए।

Advertisements

नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर खुला भेदभाव

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह न सिर्फ जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि उन हजारों नागरिकों के साथ अन्याय भी है, जिन्होंने बेहतर सुविधाओं की उम्मीद से अपने प्रतिनिधि चुने हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, सफाई और बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों को निगम अधिकारियों द्वारा या तो महीनों से फाइलों में दफन करके रखा हुआ है या फिर चलते कामों को बीच में यह कह रूकवा दिया गया है कि निगम मेयर और विधायक जी का आदेश है। जबकि अन्य वार्डों में तेजी से काम करवाया जा रहा है। यह साफ दर्शाता है कि विकास नहीं, बल्कि राजनीति और भेदभाव को प्राथमिकता दी जा रही है।

यदि जनहित के कार्यों को इसी तरह रोका जाता रहा, तो भाजपा पार्षद और वार्डों से जनता मजबूर होकर सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। विधायक और मेयर के साथ साथ निगम प्रशासन को राजनीतिक दुर्भावना छोड़कर सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित करें, वरना लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार पहले से ही वेंटिलेटर पर है ऐसे हालातों में जनता के कामों को प्राथमिकता देने की बजाए अपनी झूठ की दुकान चलाने में मस्त है। जबकि जनता सब देख रही है, अब भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here