Wednesday, October 21, 2026
Home Education इंडसलैंड बैंक के अधिकारियों ने बनाए स्पैशल बच्चों के आधार कार्ड

इंडसलैंड बैंक के अधिकारियों ने बनाए स्पैशल बच्चों के आधार कार्ड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जे.एस.एस. आशा किरण स्पैशल स्कूल जहान खेलां में इंडसलैंड बैंक होशियारपुर के ब्रांच मैनेजर सुधीर कपूर व आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्राधान मलकीयत सिंह महेरू के दिशानिर्देशों से आधार कार्ड बनाने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक के स्टाफ नेहा वर्मा, सौरव मलिक, राघव गुप्ता, ने स्कूल के स्पैशल बच्चों के आधार कार्ड बनाए तथा बच्चों के साथ धैर्य के साथ काम किया।

Advertisements

इस कैंप के दौरान बच्चों के कुल 100 से अधिक आधार कार्ड बनाए तथा उससे संबंधित समस्याओं का समाधान भी निकाला। इस अवसर पर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान मलकीयत सिंह महेरू ने सभी स्टाफ सदस्यों का वहां आने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर राम आसरा, अशोक ओहरी, प्रिंसिपल शैली शर्मा, स्टाफ, बच्चे तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। इस मौके पर डिप्लोमा व बी.एड के विद्यार्थियों के भी आधार कार्ड अपडेट किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here