Monday, October 19, 2026
Home Crime ठेके पर बैठे सेल्जमैन को मारी गोली, हिमाचल के नूरपुर निवासी गौरव...

ठेके पर बैठे सेल्जमैन को मारी गोली, हिमाचल के नूरपुर निवासी गौरव की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सुतैहरी रोड पर स्थित शराब के ठेके पर बैठे सेल्जमैन को रात्रि करीब साढे 9 बजे एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एस.एस.पी. गौरव गर्ग, डी.एस.पी. जगदीश राज अत्री तथा तीनों थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे और जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

मौके से प्राप्त जानकारी अनुसार सेल्जमैन गौरव कुमार निवासी नूरपुर हिमाचल प्रदेश रोजाना की तरह ठेके पर ड्यूटी कर रहा था कि रात्रि करीब साढे 9 बजे एक व्यक्ति ठेके पर आया और उसने गौरव को गोली मार दी। गोली गौरव की छाती व पेट के हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इसी बीच वारदात के बाद गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोगों में से एक युवक ने हमलावर का पीछा भी किया, मगर अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार होने में कामयाब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलाने के बाद हमलावर गल्ले से नकदी निकाल रहा था। जिसके बाद वह फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। डी.ए.पी. जगदीश राज अत्री ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुतैहरी रोड पर गोली चली है तथा वे तुरंत मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत ही बताया जा सकेगा कि कितने आदमी थे तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here