Monday, October 19, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने कार्निवाल में फन, मस्ती व खेल-कूद से...

सेंट सोल्जर के छात्रों ने कार्निवाल में फन, मस्ती व खेल-कूद से किया खुद का मनोरंजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। छात्रों को फन, मस्ती, खेल कूद के साथ-साथ पढ़ाई के बोझ से राहत देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में ‘फाइन मीडिया’ के सहयोग से ‘किड्स कार्निवाल’ आयोजित किया गया। प्रिंसिपल उर्मिल सूद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्निवाल में स्कूल की सभी कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों के मनोरंजन के लिए डोरेमोन, छोटा भीम करैक्टर भी पहुँचे।

Advertisements

इस अवसर पर छात्रों ने झूलों, बाउंसी, टर्मप्लिंग, गेम्स जैसे हुलाहुप, लाइव सनेक एंड लेडर इत्यादि का खूब मजा लिया। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए मैजिक शो, डी.जे., रेन डांस और वाल क्लाईमिंग का भी खास तौर पर प्रबंध किया गया था। इस दौरान मास्क पार्टी भी आयोजित की गई, जिसमें नन्हें छात्रों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के मास्क पहन कर डांस किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने कहा कि लगातार पढ़ाई से छात्र ऊब जाते हैैं ओर दिमागी तौर पर थकान महसूस करते हैैं। इसी थकान को दूर करने के लिए यह कार्निवाल आयोजित गया था। ऐसी गतीविधियां छात्रों के शरीरक तथा मानसिक विकास में मदद करती हैैं। कार्निवाल को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here