
होेशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन अधीनस्थ जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में एक भव्य समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का आगाज स्वागत गीत व नृत्य पेश करके किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल प्रधानाचार्या मैडम संगीता निस्तंद्र जी उपस्थित रहे।उन्होंने छात्र परिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्रों ने सदन प्रमुख की देखरेख में स्कूल गीत ‘मार्च टूगैदर’ से ध्वजारोहण करते हुए अपनी जिम्मेवारियों को संभाला।मुख्यातिथि ने हैड बॉय के रूप में मास्टर शिवम बातीश और हैड गर्ल के रूप में नवरीत चड्डा को कार्यभार सौंपा।
इस चुनाव को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।स्कूल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया करवाई गई तथा छात्रों को निर्वाचन के नियमों से अवगत करवाया गया।शिवेन पुरी को वाईस हैड बॉय चुना गया., वहीं मैत्रेया गुप्ता वाइस हैड गर्ल चुनी गई।स्पोट्र्स के लिए राघव शर्मा व अक्षिता जोशी को बतौर कैप्टन बनाया गया।वंश वहल , अदितिया शर्मा , वृंदा ओहरी ,गीतिका ,महकप्रीत ,ऐरेन धीमान ,श्वेता राय ,आयुशिका बग्गा को अलग अलग पदों की शपथ दिलाई गई । जूनियर बच्चों को भी इस छात्र परिषद में काम करने का व सीखने का अवसर मिल रहा है। मास्टर पुलकित कुमार जूनियर हैड बॉय व हरवीन सैनी जुनियर हैड गर्ल चुनी गई।
इस अवसर पर गारनेट सदन से मनीत कौर कैप्टन व सावी खट्कर वाइस कैप्टन बनी।एम्ब्रर्ड सदन से अंगद टक्कर कैप्टन व माधब पराशर वाइस कैप्टन मनोनीत हुए।मूनस्टोन सदन से मास्टर हर्षवद्र्वन कैप्टन और अंश अरोड़ा वाइस कैप्टन चुने गए।हरनीत कौर सफायर सदन की कैप्टन व अनुकृत रोहतांश जैन वाइस कैप्टन के पद पर आसीन हुए। निर्वाचन टीम के प्रमुख हरमिंदर सिंह ने कहा कि छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से समपन्न हुआ। हैड बॉय शिवम बातीश के पिता नवदीप बातीश जी ने भी श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिवम को बहुत बडी जिम्मेवारी सौंपी गई है और उसे इस जिम्मेवारी को बखूबी से निभाना होगा।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी कहा कि छात्र परिषद का चुनाव छात्रों को देश की चुनाव व्यवस्था से परिचित करवाना है तथा उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास करना है। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र परिषद के सदस्यों को –भविष्य के नेता कहा तथा उन्हें कर्तव्यों को शिद्दत से निभाने की बात कही। प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी ने अभिभावकों का धन्यवाद किया की वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सी ई ओ राघव वासल ने कहा कि ‘हमारे विद्यालयों में छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को सुयोग्य व जिम्मेवार नागरिक बनाने में सहायक होंगे।यहीं छात्र भविष्य में देश की बागडोर संभालने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘छात्र परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रबंधन के गुणों का विकास होगा तथा उनमें अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।ये छात्र भविष्य में देश और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से सेवारत होंगे।”












