
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा रोड पर स्थित सिद्ध श्री नील कंठ मन्दिर में शिव भगतों ने बड़ी धूम-धाम से शिवरात्रि मनाई। इस अवसर पर भगतों ने ’’मैं भोला मनाउन चलियां, मैं भोला मनाउन चलिया’’ भजन पर झूम-झूम के नाच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। इस अवसर पर पुजारी नीरज शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि के दिन भगवान हर भगत की मनोकामना पूरी करते हैं।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा दूर-दूर से भगतजन मंदिर में भोलेनाथ की गुफा के दर्शन करने आते हैं और नतमस्तक होते हैं। उन्होने कहा कि लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है तथा प्रति वर्ष मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।












