Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur जरूरतमंदों की सेवा करके मन को महसूस होती है शांति: कपिल वर्मा

जरूरतमंदों की सेवा करके मन को महसूस होती है शांति: कपिल वर्मा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। आज कपिल वर्मा चेयरमैन शिव सेना पंजाब अपनी समूह टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन, कैंट स्टेशन तथा बस स्टैंड के बाहर रह रहे जरूरतमंद लोगों की भूख मिटाने के लिए लंगर के रूप में खाना वितरित किया। लंगर की सेवा विनय जलंधरी राष्ट्रीय प्रभारी शिव सेना पंजाब के निर्देशों पर की गई।

Advertisements

जिसमें शिव सेना संगठन के समूह कार्यकर्ताओं ने सेवा करके जरूरतमंदों को खाना खिलाया। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन कपिल वर्मा करीब 9 दिनों से दिन रात अलग-अलग जगहों पर रह रहे गरीब लोगों को राशन व भोजन मुहैया करवा रहे हैं।

इसके साथ ही समूह टीम द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इसी अवसर पर दीपक कंबोज, सोनू थापर, सोनू, रमनदीप, हैप्पी, बबलू, सोनू, आशु आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here