Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur अति दुखदायी: कुत्ते के मुंह में नवजात का शव देख सहम उठे...

अति दुखदायी: कुत्ते के मुंह में नवजात का शव देख सहम उठे लोग, पुलिस जांच में जुटी

dogs-eat-new-born-baby-deadybody-found-railway-station-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के रेलवे स्टेशन के समीप साइकिल स्टैंड की पिछली तरफ मानवता को शर्मसार करने व दिल दहला देनी वाला वाक्य सामने आया, जब कुछ कुत्ते एक नवजात के शव को मुंह में दबाए एक दूसरे से छीनने के लिए एक दूसरे से लड़ते हुए व नवजात को नोचते हुए नजर आए। इस पर साइकिल स्टैंड पर मौजूद लोगों ने कुत्तों के मुंह से बच्चे को बचाया, परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नवजात दम तोड़ चुका था। इतना ही नहं उसका ज्यादातर धड़ कुत्तों द्वारा नोच लिया गया था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस, थाना माडल टाउन एवं पुरहीरां चौंकी को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर साइकिल स्टैंड के पिछली तरफ कुछ कुत्ते आपस में काफी झगड़ रहे थे और उनके झगडऩे की आवाज़ सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जब कुत्तों को देखा तो एक कुत्ते ने किसी बच्चे के सिर को मुंह में दबाया हुआ था और कुत्ते उसे नोचने का प्रयास कर रहे थे। इस पर वे घबरा गए और उन्होंने तुरंत कुत्तों के मुंह से बच्चे को छुड़ाया और पुलिस को सूचित किया। बच्चे का केवल सिर व मुंह ही बचा था तथा ऐसा लग रहा था कि कुत्तों ने उसके बाकी धड़ को नोच खाया था। पुलिस द्वारा इसकी जांच शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here