Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सिद्ध दात्री दुर्गा मंदिर अस्लामाबाद में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की

सिद्ध दात्री दुर्गा मंदिर अस्लामाबाद में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिद्ध दात्री दुर्गा मंदिर, डिपो वाली गली अस्लामाबाद में भगवान शिव एवं शिव परिवार की मूर्ति स्थापना बड़ी श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक की गई। इस मौके पर पंडित मनदीप शर्मा सहित विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण करते हुए पूरी विधि के साथ मूर्ति स्थापना करवाई।

Advertisements

इस दौरान महिलाओं ने संकीर्तन किया और भंडारा लगाया गया। इस मौके पर हरमेश कुमार, डा. वरिंदर कुमार, रविंदर कौर, बीना रानी, किरनदीप कौर, अमरजीत कुमार, ज्ञान दास, रणजीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here