
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन के शांक्शी प्रांत में बाढ़ के कारण राजमार्ग पर बना पुल ढह जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिससे करीब 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लापता बताए जा रहे है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि शेंगलू शहर की झाशुई काउंटी में स्थित पुल तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ की वजह से ढह गया। पुल ढहने के कारण कुछ वाहन पुल के नीचे जिन्कियां नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि बचाव दलों ने नदी में गिरे पांच वाहन बरामद कर लिए हैं और बचाव कार्य जारी है।












