Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur गांव तक्खनी का सरमुख 200 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू

गांव तक्खनी का सरमुख 200 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू

Police-registered-fack-case-against-vikram-court-fallon-police-officer-in-court.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माडल टाऊन पुलिस ने एक व्यक्ति को 200 ग्राम डोडे चूरापोस्त सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. नानक सिंह पुलिस कर्मियों सहित अपने प्राइवेट व्हीकल पर गश्त व चैकिंग के संबंध में भगत नगर मौजूद थे तो उन्होंने टी-प्वाइंट भगत नगर की तरफ से एक पैदल आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और कार्रवाई के लिए थाने से एस.आई. हंस राज पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे जहां काबू किए व्यक्ति का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सरमुख सिंह उर्फ सोनू पुत्र तेजा सिंह निवासी तक्खनी थाना हरियाना जिला होशियारपुर बताया।

Advertisements

जिसकी तलाशी करने पर उससे 200 ग्राम डोडे चूरापोस्त बरामद हुए। जिस पर थाना माडल टाऊन पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here