Tuesday, October 20, 2026
Home Education रयात बाहरा कॉलेज में करवाए विभिन्न मुकाबले, विजेता छात्रों को किया...

रयात बाहरा कॉलेज में करवाए विभिन्न मुकाबले, विजेता छात्रों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा मैनेजमेंट कॉलेज में बसंत पंचमी के संबंध में ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक देवी सरस्वती का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कंप्यूटर एप्लीकेशन और कॉमर्स के छात्रों के समीप सोलो गायन, सोलो डांस, ग्रुप डांस, पोस्टर मेकिंग, म्यूजिकल चेयर इत्यादि के मुकाबले करवाए गए।

Advertisements

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. हरिंदर गिल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा व बुद्धि का इस्तेमाल उचित कार्यों में करना चाहिए ताकि समाज भलाई के काम अधिक से अधिक हो सके।

अंत में मुकाबलों में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. पारुल खन्ना, प्रो. अजय भाटिया, प्रो.दविंदर ठाकुर, प्रो.भावना ओहरी, प्रो. दमनप्रीत, प्रो.राज कुमार, डा. कनिका, प्रो .सोनिया गोयल, दलजीत कौर, अंकिता, करण, लवप्रीत, रजनी, सुखजिंदर सिंह और नीना जोशी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here