
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा का वार्षिक इनाम वितरण समागम बच्चों की सभ्याचारक पेशकारी के साथ हुआ। संस्था चेयरमैन अनिल चोपड़ा व् को चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा के दिशा निर्देशों अधीन चेयरपर्सन डरेक्टर इन्दर कुमार साहनी तथा प्रिंसिपल सतविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान प्रधानगी प्रिंसिपल डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल टांडा नरिंदर नाथ सैनी ने की जबकि संस्था एम.डी आर.के खन्ना मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। समागम की शुरुआत बच्चों ने शब्द गायन के साथ की। उपरान्त विद्यार्थीओं ने पंजाबी सभ्याचार को पेश करता शानदार सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने समाजिक बुराईयों के खिलाफ सन्देश देने वाली स्किटें पेश की। गिद्धे भंगड़े की शानदार प्रस्तुती के साथ विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान आए हुए मुख्य मेहमानों का सवागत करते हुए डयरैक्टर इंदर कुमार साहनी ने स्कूल की उपलब्धिओं के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य मेहमान एमडी आर के खन्ना ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए आगे भी पूरी लगन तथा मेहनत के साथ पढाई करते हुए अपने माता पिता तथा अध्यापकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान मास्टर अवतार सिंह, सुखबीर सिंह निर्मल सिंह, अजीत सिंह, वरिंदर पंडित, रविंदर नाथ शर्मा, राजेश कुमार, मानिक घोष, इंदरपाल , परमजीत कौर , बलविंदर कौर, बलजिंदर कौर, हरविंदर कौर, आरती शर्मा, सुमनप्रीत, नीना सैनी, कुलविंदर कौर, शिखा राणी, प्रदीप कौर व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।












