केंद्र की सौगातों की आलोचना करना कांग्रेस की फितरत: भाजपा कार्यकर्ता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्र द्वारा प्रदेश को मिल रही सौगातों के बावजूद कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार की आलोचना के खिलाफ भाजपा ने करारा जबाव दिया है। सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा पर राजनीतिक हमला करते हुए जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा अभयवीर लवली, प्रवक्ता आदर्शकांत एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि राणा द्वारा आलोचना करने की राजनीति पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को दी जा रही सौगातें भारी पड़ रही हैं।

Advertisements

-राजेंद्र राणा झूठ बोल जनता को भ्रमित करना छोड़े

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि 15वें वित्त आयोग में केंद्र सरकार ने प्रदेश को मिलने वाली राजस्व घाट अनुदान राशि में 45 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके लिए जिला भाजपा केंद्र सरकार एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करती है। यह राशि निश्चित रूप से प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक राजिंदर राणा झूठ बोल कर एवं जनता को भ्रमित करके अपनी राजनीतिक गाड़ी को धक्के से चलाए हुए हैं। उनकी बातों में फंस कर अभी तक जनता जिले से मुख्यमंत्री पद चले जाने का खामियाजा भुगत रही है और पछता रही है। दूसरे दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की आलोचना कर खबरों में बने रहने का आसान तरीका राणा ने ढूंढा है यह आलोचना हर बार तथ्यों से विपरीत और निराधार साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि राजेन्द्र राणा को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने केंद्र सरकार के प्रदेश को अनुदान राशि बढ़ाने वाले फैसले का स्वागत किया है। नेता प्रतिपक्ष से राजीनतिक ज्ञान लेना चाहिए जो कहते हैं कि विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन करने में अनुराग ठाकुर की भूमिका नहीं नकारी जा सकती। आलोचना यदि तथ्यों पर आधारित हो और राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठ कर की जाए तो सही रहती है अन्यथा अपनी गलतियां और नालायकी छुपाने को काबिल और कर्तव्यवान व्यक्ति की आलोचना सदैव राजनीतिक अपरिपक्वता अज्ञानता और कुंठा को प्रदर्शित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here