Monday, October 19, 2026
Home Himachal बिंदिया बनी सुजानपुर दुर्गा वाहनी संयोजिका, कहा युवतियों में संस्कार सेवा, सुरक्षा...

बिंदिया बनी सुजानपुर दुर्गा वाहनी संयोजिका, कहा युवतियों में संस्कार सेवा, सुरक्षा की भावना को बढ़ाया जायेगा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। दुर्गा वाहिनी हिन्दू युवतियों का एक अद्वितीय संगठन है, जो सेवा, सुरक्षा और संस्कार को अपना आदर्श मानकर हिन्दू समाज में पुनर्जागरण लाकर राष्ट्र-धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात विश्वहिंदू परिषद की दुर्गा वाहनी की संयोजिका बिंदिया ठाकुर बिंदु ने  कही। सुजानपुर के वार्ड 6 की बिंदिया ठाकुर बिंदु को विश्वहिंदू परिषद की दुर्गा वाहनी की संयोजिका बनाया गया है। बिंदिया ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए विश्वहिंदू परिषद सुजानपुर के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश रांगड़ा सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेगी। 

Advertisements

उन्होंने बताया कि महिलाओं में सुरक्षा, संस्कार एवं गतिशीलता की भावना जागृत करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विहिप ने संवत 2041 (1984-85) की आश्विन शुक्ल अष्टमी (दुर्गा-अष्टमी) को दुर्गा वाहिनी के नाम से हिन्दू युवतियों का एक स्वतंत्र संगठन स्थापित किया। दुर्गा वाहिनी में 15 से 35 वर्ष की बहनें शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गावाहिनी की संख्या बढ़ाना और युवतियों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना उनका प्रमुख  उद्देश्य रहेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here