पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल, जनता का जीवन हुआ मुहाल: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हरदोखानपुर मंडल की बैठक चडियाल में मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं और गांव निवासियों को पार्टी नीतियों और केन्द्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अश्विनी गैंद ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों के साथ परामर्श उपरांत हरदोखानपुर मंडल से सुरिंदर सिंह बेदी को भाजपा मंडल ट्रांसपोर्ट सैल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री गैंद ने उन्हें सैल की टीम के गठन के अधिकार दिए।

Advertisements

इस मौके पर कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि हरदोखानपुर मंडल की तरफ से मंडल का विस्तार तेजी से किया जा रहा है तथा जिला टीम द्वारा मंडल को पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अश्विनी गैंद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आयुषमान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, लेबर क्लास के कल्याण के लिए योजना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का जनमानस को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया।

न ही युवाओं को नौकरी मिल रही है और न ही उन्हें सरकार द्वारा स्मार्ट फोन दिए गए हैं। जनता को किसी तरह की राहत देने की बजाए कैप्टन सरकार ने सीवरेज और पानी के बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके जीवन दूभर बना दिया है। इंडस्ट्री 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का इंतजार कर रही है, सडक़ों का बुरा हाल है और विकास कार्य भी पूरी तरह से ठप्प हैं। अश्विनी गैंद ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट हों और अधिक से अधिक सदस्यों को साथ जोड़ें ताकि जनविरोधी नीतियों वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जड़े हिलाकर उसे सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा कि मंडल के विस्तार हेतु आने वाले समय में भी बैठकों का दौर जारी रहेगा।

इस अवसर पर रामदास शर्मा, अमरजीत सिंह लाडी, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, रणदीप बेदी, नरेश कुमार, संजीव कुमार, गुलशन कुमार, नवदीप सिंह, पवन कुमार, दौलत राम, अनूप शर्मा, बरजिंदर सिंह, मंगल दास आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here