लायन मोहिंदर सिंह ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन 

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। लायंस क्लब होशियारपुर की तरफ से सबसे सीनियर सदस्य लायन मोहिंदर सिंह एम.जे.एफ का जन्मदिन वृद्ध आश्रम राम कालोोनी कैंप में मनाया गया। क्लब के प्रधान लायन बरजिंदर जीत सिंह ने बताया कि वृद्ध आश्रम में जन्मदिन का केक वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ काटा तथा उनको साथ खुशियां सांझा की। इस मौके पर बुजुर्गों को फल तथा बिस्कुट भी बांटे गए।  लायन मोहिंदर सिंह की तरफ से बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाकर खुशी सांझी की गई।
क्लब प्रधान ने बताया कि सुधार घर में रह रहे बच्चों को भी केक, फल तथा बिस्कुट भेंट किए गए। इस मौके पर क्लब के सदस्यों की तरफ से बुजुर्गों के साथ लायन मोहिंदर सिंह के जन्मदिन का केक काट कर उन्हें अपनी खुशी में शामिल किया। इस अवसर पर लायन महानवीर सिंह, ओंकार सिंह भारज, विनोद पसान, दविंदर पाल अरोड़ा, संजीव कुमार, जगतार सिंह, संजीव अरोड़ा, जगमीत सिंह सेठी, रविंदर सिंह तथा जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here