Monday, October 12, 2026
Home Latest पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, एके 74 के साथ अन्य हथियार बरामद

पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, एके 74 के साथ अन्य हथियार बरामद

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। सेना व पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान में वीरवार को सीमावर्ती पुंछ के जंगल में आतंकवादियों के एक बड़े ठिकाने का ध्वस्त कर एके 74 राइफल के साथ अन्य हथियार बरामद कर लिया। आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुंछ रमेश अंगराल ने कहा कि पुंछ के गुलपुर सेक्टर के अंतर्गत कुनियां जंगल में आतंकवादियों द्वारा बनाए गए ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

Advertisements

जिसमें सेना के 39 आर आर बटालियन व पुलिस की एसओजी ग्रुप के जवान आतंकी ठिकाने तक पहुंच गए और उसे ध्वस्त कर वहां छुपाए गए एक एके 74 राइफल, एक चाइनीज पिस्टल।, एके राइफल की एक मैगजीन, एक पिस्टल की मैगजीन बरामद की है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here