पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल 7वें दिन भी जारी, लोग हो रहे पानी के लिए परेशान

राजौरी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू कश्मीर प्रदेश सहित सीमावर्ती जिला पुंछ व जिला राजौरी के भविन्न भविन्न क्षेत्रों में कार्यरत पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी पिछले कईं सालों से स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वेतन समस्या के चलते हम अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे है। खाने के लाले पड़ गए हैं पूर्व सरकार व मौजूदा प्रदेश प्रशासन भी हमारी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। जल्द से हमारी समस्या को दूर किया जाए। वीरवार को पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदेश प्रशासन व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

Advertisements

संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। कामछोडों हड़ताल के सातवें रोज भी पानी सप्लाई ठप रहने से लोगों को परेशानी पेश आई और प्रदर्शन में नजीर हुसैन मोहम्मद मुश्ताक अहमद, सतीश कुमार, राजेश कुमार आदि ने कहा कि हमारी पुरानी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकारी नोकरी की आयु पार करने पर कईं लोग मानसिक रोग से ग्रस्त हो रहे है जिसका जिम्मेदार संबंधित विभाग है। जो हम लोगों को गुमराह करता है रहा है। कर्मचारियों को पीएचई विभाग में परमानेंट नहीं किया जा रहा। पिछले 57 माह से बकाया वेतन नहीं मिला है। जिस वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से स्थायी करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है, बावजूद किसी भी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। विभाग वेतन जल्द से जल्द जारी करे। विभाग हम से बोचर मांग रहें है। हम पुराने वोचर कहां से दें। हम अगर अपनी ड्यूटी छोड़ कार्यालय में काम करते तो हम वोचर देते। लेकिन हम लोगों को जानबूझकर कर परेशान किया जा रहा है। हम लोगों को परेशान कर के रखा हुआ है। अगर समस्याओं को जल्द दूर न किया गया तो काम छोड़ो आंदोलन ओर तेज किया जाएगा। मजबूरन सडक़ों पर उतरना पड़ेगा।

वहीं पीएचई कर्मचारियों के सातवें रोज भी हड़ताल जारी रहने से पानी की सप्लाई ठप रही। जिन जिन स्टेशनों व लाइनों में अस्थायी कर्मचारी नियुक्त थे, उन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। हालांकि, जहां पर स्थायी कर्मचारी पहले से ही नियुक्त हैं, उन लाइनों व स्टेशनों से पानी की सप्लाई सुचारु रही। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here