भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजी गोकुल नगरी, कृष्ण अवतार की झांकी ने सभी का मन मोहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मां भगवती के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा शक्ति मंदिर बहादुरपुर में श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा करते हुए कथा व्यास पंडित हेमदीप कौंडिल्य नालागढ़ वालों ने कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्री कृष्ण के अवतार का वर्णन किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जब भगवान का अवतार हुआ तो उस समय हुई आकाशवाणी के बाद वसूदेव भगवान को टोकरी में बिठाकर सिर पर रखकर गोकुल की तरफ चल पड़े। लेकिन, तेज बारिश आंधी के कारण यमुना पूरे उफान पर थी,

लेकिन भगवान के श्री चरणों का स्पर्श करते ही यमुना ने वसूदेव जी को रास्ता दे दिया। गोकुल में नंद बाबा को भगवान का अवतरित रूप देकर वसूदेव जी लौट आए।

भगवान के अवतार के बाद गोकुल नगरी में आनंद एवं उत्सव का माहौल बन गया। नंद उत्सव की धूम में गोकुल वासी भगवान की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। इस दौरान भगवान के अवतार की झांकी के सभी ने दर्शन किए और पं. हेमदीप द्वारा गाए भजनों पर नाच-नाच कर प्रभु कृपा के पात्र बने। इस अवसर पर हरीश आनंद, रोशन लाल मल्होत्रा, नरेश आनंद, अशोक विग, सुरिंदर कुमार, सुरिंदर कुमार बंटी, जसवंत कुमार, बलविंदर कुमार, पुरुषोत्तम लाल, वासुदेव, आज्ञापाल, शाम लाल विग, सुमन कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here