महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का अभिषेक करने हेतु शिव मंदिरों में भक्तों का लगा तांता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप वर्मा। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए पूरे शहर के शिव मंदिरों में भक्तों का विशाल हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्त शिव का दर्शन व अभिषेक करने आते रहे। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। वही पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के भंगी पुल चोंक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

Advertisements

सुबह चार बजते ही मंदिरों में हर-हर महादेव का उद्घोष होने लगा। इससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तजन तडक़े ही उठकर स्नान करने के बाद शिव दरबार में जा पहुंचे। भारी भीड़ के चलते भक्तों को शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए घंटों कतार में भी खड़े रहना पड़ा।
शुक्रवार को शिव भक्तों ने भगवान को प्रसन्न करने के लिए दूध व जल के अलावा भांग, धतूरा, बेलपत्र, आम का बौर, फूल, गेहूं की बाल, बेर आदि का भी भोग लगाया। भांग, धतूरा भगवान शिव का प्रिय आहार है। ज्यादातर भक्तों ने दूध व गंगा जल से अभिषेक किया। अनुमानित तौर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में अभिषेक के लिए करीब छह लाख लीटर दूध का इस्तेमाल हुआ।

वैसे तो शहर के सभी मंदिरों में भक्त जनों का तांता लगा रहा, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। इनमें लाल द्वारा मंदिरशिमला पहाड़ी, कलरिया बाबा मंदिर, लक्ष्मी नरायण मंदिर, भूत गिरी मन्दिर शिमला पहाड़ी,वैष्णो मन्दिर चिंतपूर्णी रोड,बोड़ी बाबा भंडारी माता मंदिर हरियाणा रोड शामिल हैं। इन मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here