यज्ञ का त्याग करने वाले को भगवान भी त्याग देते हैं: आचार्य राजिंदर प्रसाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन मुख्य यजमान ठाकुर रामदेव व सुमन ठाकुर सहित अन्य यजमानों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद की अगुवाई में वेदपाठियों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ को वेदों में कामधेनु कहा गया है। अर्थात मनुष्य के समस्त अभावों एवं बादाओं को दूर करने वाला। यजुर्वेद में कहा गया है कि जो यज्ञ को त्यागता है उसे परमात्मा त्याग देता है। यज्ञ के द्वारा ही साधारण मनुष्य देव योनि प्राप्त करते हैं और स्वर्ग के अधिकारी बनते हैं।

Advertisements

श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने संकीर्तन से किया भावविभोर

शाम की सभा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से आई साध्वियों ने भगवन्नाम संकीर्तन एवं प्रवचनों की गंगा बहाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान का सुमिरन करता है और धार्मिक अनुष्ठान करवाता एवं उसमें भाग लेता है उन पर प्रभु की विशेष कृपा होती है। उन्होंने भजनों के माध्यम से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, दविंदर वालिया गुरु जी, नील कमल शर्मा, विकास सिंगला, पंडित रमेश जोशी, अशोक कुमार, सोवन सिंह, निखिल अग्रवाल, राजीव शर्मा, राजिंदर मोदगिल के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here