
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मुख्य यजमान निखिल अग्रवाल व रेनू अग्रवाल के अलावा अन्य यजमानों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ से पुत्रार्थी को पुत्र, धनार्थी को धन, विवाहार्थी को अनुकुल साथी, रोगी को निरोगिता, महत्वकांक्षी को ऐश्वर्या एवं निष्काम भाव से यज्ञानुष्ठान करने वाले को सच्चिदानंद परमात्मा की प्राप्ति होती है।

श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन शुरु हुई पहले दिन की श्रीमद्भागवत कथा

सायं 4 बजे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्वानी केशब दत्त शास्त्री जी आगरा वालों ने कथा करते हुए श्रीमद्भागवत कथा का महात्म बताया। पहले दिन कथा करते हुए स्वामी जी ने मंगलाचरण करते हुए सच्चिदानंद भगवान के स्वरुप, कृपा एवं स्वभाव का परिचय दिया। कथा का महात्म बताते हुए उन्होंने आत्मदेव और धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि धुंधकारी कोई और नहीं ये पांच विषयों में फंसा हुआ जीव ही है, जिससे उसकी दुर्गति होती है। जब इसे गोकर्ण रुपी सतसंग की प्राप्ति होती है तब इसकी सदगति होती है। उन्होंने भागवत कथा श्रवण की विधि का वर्णन किया एवं शुकदेव परीक्षित के जन्म की कथा एवं महाभारत का वर्णन करते हुए कुंती चरित्र एवं भीषम चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, नील कमल, दविंदर वालिया गुरु जी, नील कमल शर्मा, विकास अग्रवाल, अशोक कुमार, शोभन सिंह, राजिंदर मोदगिल, राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन किया और कथा श्रवण की।











