Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur व्यापार मंडल ने किया हाकी गोल्ड मैडलिस्ट राणा का सम्मान

व्यापार मंडल ने किया हाकी गोल्ड मैडलिस्ट राणा का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष गोपी चंद कपूर की अगुवाई में अंबर रीजेंसी में हूई। इस बैठक के दौरान व्यापार में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि अगर व्यापारी वर्ग में किसी भी तरह की कोई परेशानी या समस्या होती है तो उसके लिए पूरा व्यापार मंडल एक साथ मिल कर उस समस्या का समाधान करेगा। इस बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने व्यापार मंडल के सचिव तथा भारतीय हाकी टीम के सदस्य रणजीत सिंह राणा को एशिया पैसिफिक मास्र्टस गेम्ज़ में गोल्ड मैडल जीतने पर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि एशिया पैसिफिक मास्र्टस गेम्ज़ में जीत हासिल कर उन्होंने होशियारपुर के साथ-साथ भारत का भी नाम रोशन किया है। उसके लिए सभी सदस्यों की तरफ से रणजीत सिंह राणा को बधाई दी गई तथा पूरी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव राकेश भारद्वाज व राजेश जैन, बिंदूसर सूद, यशपाल गुप्ता, अनिल सूद, श्याम लाल, अनिल जैन गोपी, चन्द्र मोहन, रोहित प्रभाकर, ईशान, गुरविंदर पाल सिंह गुलाटी, विजय कुमार, बरजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, दीपक जैन, मोहन लाल ढींगरा, सतिंदर पाल, शलिंदर गोयल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here