होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। रेशम सिंह सहायक सुपरिडेंट केन्द्रीय जेल द्वारा जेल में बंद कैदियों के निवास का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिला जेल में कैद दलवीर सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी गुरू नानक नगर थाना सिटी होशियारपुर से तलाशी दौरान एक लावा कंपनी का गोल्डन रंग का टच फोन सिम सहित बरामद हुआ है। जिस पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सदर में कई मामले दर्ज हैं।