होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंढीगड़ मार्ग पर स्थित गांव बाठूली में आवारा कुत्ते ने एक तीन वर्षीय बच्ची को बुरी तरह नोच खाया। जिससे उसके मुंह पर गहरा जख्म हो गया। बच्ची का शोर सुनकर उसके पिता व आस-पास के लोग दौडक़र आए और बच्ची को कुत्ते के जंगुल से बचाया। उसे पहले चब्बेवाल के अस्पताल में लेकर गए उसके बाद उसे होशियारपुर सिविल अस्पातल में रैफर कर दिया। यहां पर डाक्टरों ने उसे उपचार तो दिया, मगर बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर करने की बात कही और गरीब बेबस बाप ने बच्ची को गोद में उठाया और उसे लेकर गांव लौट गया।
जानकारी के अनुसार संतोषी (3) पुत्री मनी राम हाल निवासी गांव बाठूली मूल निवासी (यू.पी.) जोकि मजदूरी का काम करता है। आज जहां वह काम करता है वही उसकी बच्ची जो नजदीक खेल रही थी। आचानक एक अवारा कुत्ता आया और उसे नोचने लगा, तो उसने आस-पास के लोगों की मदद से अपनी बच्ची को कुत्ते के जंगुल से छुड़वाया और उसे चब्बेवाल के अस्पताल में लेकर आया जहां डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रैफर करने की बात कही। डाक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर होने के चलते उसकी बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी होगी। जिस पर खर्च भी ज्यादा आएगा।
जिसके लिए उसके पास पैसे न होने के चलते बेबस बाप ने अपनी बच्ची को गोंद में उठाकर वापिस अपने गांव लौट आया। हालांकि डाक्टरों ने आश्वासत किया था कि उसे चंडीगढ़ के लिए मुफ्त में एम्बुलैंस कर देते हुए। मगर बच्ची के इलाज का खर्च न उठाते हुए वह बच्ची को ऐसे ही गोद में उठाकर अपने अपने गांव लौट गया। उसने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपनी बच्ची का इलाज करवा सके।