नेहरू युवा केन्द्र ने गांव हरदोखानपुर में मनाया महिला दिवस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। नेहरू युवा केन्द्र होशियारपुर की तरफ से दशमेश यूथ एवं अफेयरस एंड स्पोटर्स क्लब की अगुवाई में गांव हरदोखानपुर में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं एवं गणमान्यों ने भाग लिया।

Advertisements

समारोह में क्लब के प्रधान गुरविंदर सिंह, वाइस प्रधान रविंदर कुमार तथा सचिव कमल भी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए स्वयं सेवक नेहा ने महिलाओं को उनके अइधकारों के प्रति विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर की संपत्ति में महिलाओं को लडक़ों के समान हक दिया जाना चाहिए।

समारोह में राज कुमार एवं मनप्रीत सिंह के अलावा गांव की महिलाएं मनवीर, काजल, दविंदर, सिमरनजीत,सीमा, डिंपल, रजवंत, सुनिता, ममता, रानी, गुरमीत कौर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here