अरोड़ा का प्रयास: जल संरक्षण में होशियारपुर के स्कूलों की राह पर चलेंगे प्रदेश के सरकारी स्कूल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जल सरंक्षण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य मंंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की शुरुआत को अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल अपनाएंगे। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की पहल पर होशियारपुर के 33 सरकारी स्कूलों में वाटर रिचार्जिंग प्रोजैक्ट की शुरुआत कर होशियारपुर प्रदेश का पहला ऐसा विधान सभा क्षेत्र बन गया है जहां सरकारी स्कूलों में वर्षा जल सरंक्षण प्रोजैक्ट लगाए जा रहे हैं और इस कार्य को देखते हुए इस बजट सत्र में भी वित्त मंत्री ने पंजाब के सभी स्कूलों में वर्षा जल सरंक्षण प्रोजैक्ट लगाने के लिए अलग से बजट रखा है।

Advertisements

– धरती के गिर रहे जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए होशियारपुर के 33 सरकारी स्कूलों में लगाए जा रहे हैं वर्षा जल सरंक्षण प्रोजैक्ट

वर्षा के पानी को साफ कर जमीन में छोडऩे के इस प्रोजैक्ट से सरकारी स्कूलों के नन्हे-मुन्नों को जल सरंक्षण को जो पाठ इस उम्र में पढ़ाने की यह कोशिश नि:संदेह ही एक प्रशंसनीय कार्य है।

– वित्त मंत्री ने बजट सत्र के दौरान प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस प्रोजैक्ट को लगाने के लिए रखा है बजट

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि सरकारी एलीमेंट्री स्कूल किला बरुन से इस प्रोजैक्ट की शुरुआत स्कूल के अध्यापक व स्टेट अवार्डी श्री दीपक कुमार वशिष्ट के सुझावों व प्रयासों से शुरु की गई थी, जिसके बाद इसे होशियारपुर के अन्य स्कूलों में भी शुरु किया गया है। सरकारी स्कूल पिपलांवालां में इस प्रोजैक्ट की शुरुआत के दौरान उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब के प्रमुख आर.टी.आई. एक्टिविस्ट व आर.टी.आई. अवेयरनेस फोरम पंजाब के चेयरमैन राजीव वशिष्ट व अध्यापक दीपक वशिष्ट का आभार जताया, जिन्होंने कि समय-समय पर शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के लिए हमेशा अपने सुझाव दिए हैं।

– जल सरंक्षण की मुहिम के साक्षी बनेंगे प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल  हरजिंदर कौर भी मौजूद थी। श्री अरोड़ा ने कहा कि दीपक वशिष्ट जैसे अध्यापक अध्यापन के साथ-साथ समाज निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। एक और जहां शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को पंजाब सरकार की ओर से सराहा जा रहा है वहीं सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी वे उनके अतुलनीय योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा।

– कहा, होशियारपुर प्रदेश का पहला ऐसा विधान सभा क्षेत्र जहां के 33 सरकारी स्कूूलों ने अपनाया वर्षा जल सरंक्षण प्रोजैक्ट

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्षा जल सरंक्षण को लेकर लोगों में और जागरुकता आए, इस लिए इसकी शुरुआत सरकारी स्कूलों से की गई है और इन स्कूलों के बच्चों को भी इस पूरे प्रोजैक्ट के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट का उद्देश्य यही है कि जल सरंक्षण कद्ग अभियान एक जन अभियान बने। श्री अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के लिए होशियारपुर के 33 स्कूलों को प्रति स्कूल के हिसाब से दो लाख रुपए की ग्रांट दे दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में जल सरंक्षण समय की मांग है और वे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में होशियारपुर में जरुरतमंद महिलाओं के लिए ई-रिक्शा प्रोजैक्ट की शुरुआत की गई थी, जिसकी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब ने इस प्रोजैक्ट को भी पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सभी सरकारी एलीमेंट्री स्कूलों में पहले ही स्मार्ट क्लास रुम व आर.ओ. सिस्टम की सुविधा मुहैया करवाई जा चुकी है ताकि बच्चों को आधुनिक तरीके से पढऩे का अवसर मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here