मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु। गांव मनसूरपुर के पूर्व सरपंच महावीर सिंह का आज ह्रदयघात होने से निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार गांव के शमशानघाट में किया गया।
जानकारी देते हुए प्रो. जी.एस मुल्तानी ने बताया कि कुछ दिन पहले स्वर्गीय महावीर के सपुत्र परमजीत सिंह जो अमेरिका के न्यूयार्क में रहते थे, की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी।
जिसका उनके पिता महावीर सिंह को गहरा सदमा लगा तथा हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। इस समाचार से पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।