संत निरंकारी मिशन के महान प्रचारक निरंजन सिंह आई.ए.एस. निरंकार प्रभु में लीन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संत निरंकारी मिशन के महान प्रचारक निरंजन सिंह जी आई.ए.एस. (रिटायर्ड) जोकि 8 अक्तूबर को ब्रह्मलीन हो गए थे,  आज उनका अन्तिम संस्कार 12.30 बजे सैक्टर 25 चण्डीगढ़ के शमशान घाट में किया गया। उनके शरीर को मुख्यअग्नि उनके तीनों बेटों द्वारा दी गई। इससे पहले उनके पार्थिक शरीर को अन्तिम दर्शनो के लिए उनके निवास स्थान सैक्टर 36 में  सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक रखा गया था ।

Advertisements

इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के प्रधान श्री सी0 एल0 गुलाटी जी, केन्द्र के पदाधिकारी व निरंकारी श्रद्धालु तथा गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे । इस अवसर पर परिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरणा दिवस समागम जूम एप पर आनलाईन 10 अक्तूबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसके दौरान श्री निरंजन सिंह जी द्वारा निरंकारी मिशन व समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद करते हुए प्रेरणा ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here