
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर लाजवंती स्टेडियम में हुए फेंसिंग मुकाबले में टॉडलर्ज होम स्टडी हॉल स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा व द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा की पुत्री औऱ मैनेजर गुरजीत सोनू की भतीजी अगम्या डोगरा ने प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रिंसिपल सुमन गुलाटी, वाइस प्रिंसिपल सिद्धार्थ गुलाटी व कोच सुच्चा सिंह ने अगम्या को बधाई देते हुए जिला स्तरीय मुकाबले में बढ़िया खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।












