Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur संतों के आशीर्वाद से होशियारपुर वासी कोरोना को हराने में हो रहे...

संतों के आशीर्वाद से होशियारपुर वासी कोरोना को हराने में हो रहे कामयाब: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जोकि संतों महात्माओं की धरती है और यहां पर संतों के आशीर्वाद से कोरोना के खिलाफ जंग पर हमने काफी जीत हासिल कर ली है तथा सभी के सहयोग से जल्द ही पूर्णत: जीत हासिल कर ली जाएगी। इसके लिए इसी धैर्य और संतोष की जरुरत है। यह बात कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने आज यहां जारी एक फ्रैस विज्ञप्ति में कही। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या रुक गई है तथा जो सैंपल लिए जा रहे हैं वे भी नेगेटिव आ रहे हैं, जोकि सभी के लिए खुशी की बात है।

Advertisements

इसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी, डाक्टरों एवं पुलिस विभाग के साथ-साथ सफाई सेवकों का मुख्य योगदान है। जिसके लिए वे सभी के सदैव अभारी रहेंगे। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस पर जीत की मुख्य औषधि यही है कि हम घर में रहें सुरक्षित रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जिसका पालन करते हुए ही हमने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि अगर हम इसी प्रकार सरकार की हिदायतों का पालन करेंगे तो जल्द ही कोरोना को हराकर जिंदगी को सामान्य कर पाने में हम कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि जो लोग अभी भी हिदायतों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा लॉक डाउन व करफ्यी को तोडऩे वालों से फिर से अपील है कि वे संयम से काम लेते हुए घर पर रहें तथा बिना जरुरी काम के घर से न निकले। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हालातों पर नजऱ बनाकर धीरे-धीरे हर चीज के सामान्य करने की तरफ कदम बढ़ाए जा रहे हैं और हमारा पंजाब कोरोना की महामारी से छुटकारा पा जाएगा। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सेठ शादी लाल, पूर्व पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा, गुलशन राय व सुरजीत बंगड़ आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here