जिला प्रशासन ने सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए पेश की एक और मिसाल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन होशियारपुर ने एक बार फिर सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने की उदाहरण पेश की है। जहां कई स्थानों पर कोरोना पीडि़त व्यक्ति के संस्कार के दौरान परिवार की ओर से आगे न आने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा, वहीं जिला प्रशासन होशियारपुर ने परिवार को साथ लेकर पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाते हुए कोरोना पीडि़त का अंतिम संस्कार करवाया है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले के एक और कोरोना पीडि़त महेशा साहनी के बीते दिन मौत होने पर आज होशियारपुर में एस.डी.एम. अमित महाजन के नेतृत्व में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने उनके बेटे रोशन कुमार ने मृतक देह को अज्नि भेंट की।

Advertisements

अपनीत रियात ने परिवार से दुख सांझा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन परिवार के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना पीडि़त की मौत होने के बाद एस.डी.एम अमित महाजन ने मृतक देह संबंधी सभी शंकाएं दूर करते हुए परिवार का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि मृतक देह से किसी भी तरह का वायरस नहीं फैलता। उन्होंने कहा कि जहां परिवार अंतिम रस्मे निभाने के लिए आगे आया है, वहीं एन.जी.ओ. की ओर से अंतिम रस्मों में शमूलियत कर सामाजिक रिश्तों को और मजबूत करने का बेहतरीन पहल की गई है। उन्होंने कहा कि श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से कोरोना पीडि़त मृतक की अंतिम रस्मों में आगे आकर योगदान पाया गया है, जो प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस संस्कार से पहले गांव मोरांवाली के कोरोना पीडि़त हरभजन सिंह के संस्कार के दौरान भी उनके बेटे की ओर से अंतिम रस्में निभाई गई थी।

एस.डी.एम. अमित महाजन जो अंतिम संस्कार के दौरान श्मशानघाट होशियारपुर में उपस्थित थे, ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों पर श्री महेश साहनी के बेटे की ओर से मृतक देह को अग्नि भेंज की गई। उन्होंने कहा कि महेश साहनी अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। वर्णनीय है कि महेश साहनी (55) की बीते दिन अमृतसर में मौत हो गई थी। इस व्यक्ति को एक मई को सिविल अस्पताल होशियारपुर में लाया गया था व हालात नाजुक होने के कारण अमृतसर में रैफर कर दिया गया था। बीते दिन जहां इस व्यक्ति की मौत हुई, वहीं इस व्यक्ति का लिया गया कोविड-19 सैंपल पाजीटिव पाया गया। इस मौके पर डा. शैलेश के अलावा एन.जी.ओ. राम चरित मानस प्रचार मंडल से डा. अजय बज्गा व मास्टर विजय कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here