
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारत की नंबर 1 कार कंपनी मारूती सजूकी हमेशा ही अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए-नए आधुनिक मॉडल तैयार कर ग्राहकों के लिए पेश करती रही है। जिसके तहत आज सिंगड़ीवाला स्थित होशियारपुर ऑटोमोबाइल्ज शोरूम में नई बीएस-6 इंजन तथा नए फीचर्स वाली डिजायर की लांचिंग कोविड-19 संबंधी सरकार द्वारा दी हिदायतों का पालन करते हुए पर्दा उठाकर की गई।

इस मौके पर अजविंदर सिंह ने उपस्थित ग्राहकों को गाड़ी की विशेषताओं की जानकारी दी तथा कोरोना जैसी बीमारी से सारे संसार को मुक्त करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। इस मौके पर अन्य के अलावा प्रसिद्ध समाज सेवक गुरमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह सीईओ, मैडम गुरमीत कौर, अखिलेश सूद, सूरज सूद, हरजीत सिंह, रवि राणा, जे.बी. सिंह, मुनीश भार्गव तथा अजीतपाल सिंह आदि मौजूद थे।












