Friday, October 23, 2026
Home Latest कोरोना पाजीटिव आए 2 अन्य मरीजों से क्वारंटाइन सैंटर में दहशत

कोरोना पाजीटिव आए 2 अन्य मरीजों से क्वारंटाइन सैंटर में दहशत

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। मध्य विद्यालय रानी परिसर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे दो प्रवासी मजदूरों में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से समूह क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों के बीच हडक़ंप मच गया है। सभी प्रवासी मजदूरों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है। मामले को लेकर बछवाड़ा बीडीओ डा. विमल कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में दो करोना संक्रमित व्यक्ति पाया जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। जिसमें चमथा एक पंचायत के वार्ड नंबर 3 के 18 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए है। उक्त युवक हरियाणा राज्य के रोहतक जिले से आया था।

Advertisements

उक्त युवक हरियाणा रोहतक से अपने गांव चमथा एक पंचायत के बङखूंट गांव आया। जहां ग्रामीणों द्वारा उक्त युवक को देखकर गांव में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उक्त युवक को चमथा बङखूंट गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक दिन रखा गया। विगत 12 मई को उक्त युवक रानी 3 पंचायत स्थित मध्य विद्यालय परिसर क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करवा दिया गया था। वहीं दूसरा कोरोना पॉजीटिव कादराबाद पंचायत के हादीपुर गांव वार्ड नंबर-7 निवासी 48 वर्षीय अधेड़ पुरुष में पाया गया है। उक्त व्यक्ति कोलकाता से पिता-पुत्र दोनों ट्रक से बेगूसराय आया और बेगूसराय से पैदल घर हादीपुर गांव चला गया। जहां ग्रामीण और परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति को जांच हेतु बछवाड़ा पीचसी भेजा गया। जहां से उक्त व्यक्ति को रानी मध्य विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया।

बीडीओ ने बताया कि दोनों व्यक्ति में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कुल 11 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। मामले को लेकर अनुमंडलाधिकारी डॉ निशांत ने बताया कि मध्य विद्यालय रानी परिसर स्थित कवाइंटराइन सेंटर में दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने वाले व्यक्ति के कमरे को पूर्ण रूप से सैनेटाइज किया गया है। साथ ही शेष लोगों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here