Saturday, October 24, 2026
Home Latest सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ सदस्यों ने किया राम चौधरी को सम्मानित

सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ सदस्यों ने किया राम चौधरी को सम्मानित

गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। फॉरेस्ट रेंज अधिकारी के पद पर तैनात राम चौधरी लंबे समय से विभाग में तनदेही के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हुए आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। आज कार्यालय कर्मचारियों ने उन्हें विदायगी उनके कार्यालय में ही दी तथा उन्हें पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और सम्मान चिन्ह प्रदान किया।

Advertisements

इस मौके पर उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि राम चौधरी ने अपने कार्यकाल में पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाई है तथा उन्हें हमेशा से ही कभी किसी पर निर्भर न होकर सभी सरकारी कार्यों को अपनी देखरेख में करवाने की आदत थी , जोकि पूरे स्टाफ के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है तथा उनके द्वारा की गई मेहनत से वह अपने जीवन में भी सीख लेंगे। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने उन्हें नम आंखों से चौधरी को विदायी दी। इस मौके पर रोमी मन्होता, डा. निर्मल सिंह, रवि पाल फॉरेस्ट गार्ड, इंदरजीत सिंह, गुरिंदरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here